Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें ?

Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare :

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज है जिसका उपयोग बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, मोबाइल सिम, यूपीआई, पेंशन, छात्रवृति और कई अन्य सेवाओं में किया जाता है | इन सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर का लिंक होना आवश्यक है | आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने पर आप ओटीपी के माध्यम से अपनी पहचान सत्यापित कर सकते है | आधार से जुडी जानकारी ऑनलाइन देख सकते है जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा

Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare :

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने का लाभ 

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने से आवेदक को सरकार के द्वारा जारी बहुत सी सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी प्राप्त हो सकेगी |
  2. सरकार के द्वारा आवेदकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से जारी धनराशि की सूचि भी आवेदक के आधार कार्ड से मोबाइल नंबर पर मैसेज के द्वारा प्राप्त हो जाएगी |
  3. आवेदक बहुत सी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अपने आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से घर बैठे आसानी से लिंक करवा सकते है |
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने से आप पैन कार्ड आधार ई केवाईसी के माध्यम से बना सकेंगे |
  5. आधार ई केवाईसी से आप सरकार के द्वारा संचालित बहुत सी योजना जैसे प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना ई केवाईसी और वृद्धा पेंशन योजना ई केवाईसी कर सकेंगे |
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने से व्यक्ति को सभी प्रकार की सुविधाएं आसानी से प्राप्त हो जाएगी |
  7. आधार से संबंधी सेवा को आसान एवं बेहतर बनाने के लिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को इसके आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा |
  2. अब इस होम पेज पर आपको “Get Aadhar” के सेक्शन में ही Book an appointment का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  3. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा –
  4. अब आपको इस पेज पर अपने शहर का चयन करना होगा और Proceed to Book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  5. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया फॉर्म खुलेगा जिसे आपको सही से भरना होगा |
  6. अब आपको अपनी सुविधा अनुसार दिन और समय का चयन करके अपॉइंटमेंट बुक करना होगा |
  7. उसके बाद आपको 75 रु का ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा |
  8. अब अंत में आपको अपने भरे गए फॉर्म को सबमिट करने के बाद उसकी रसीद लेकर निर्धारित दिन और समय पर अपने चयनित आधार केंद्र पर जाना होगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment