Aadhar Card Se Bank Balance Check Kare :
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों अगर आपको बैंक बैलेंस चेक करने के लिए बार – बार बैंक शाखा में जाना पड़ता है तो अब कही जाने की जरुरत नहीं है क्योकि अब आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक करने की सुविधा उपलब्ध कर दी गई है | इस सुविधा के मदद से घर बैठे केवल आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है | ज्यादातर लोग नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का उपयोग नहीं करते है और कितनो के पास एटीएम कार्ड भी नहीं रहता है इसलिए वह ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा का लाभ प्राप्त नहीं कर पता है | लेकिन अब आधार कार्ड से बैंक बैलेंस आसानी से चेक किया जा सकता है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | ताकि आप आसानी से अपना बैंक बैलेंस चेक कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?
आधार कार्ड का उपयोग करके बैंक बैलेंस चेक करने के कई तरीके है जिनमे से कुछ प्रमुख निम्नलिखित है :-
USSD सेवा का उपयोग करके
- आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के डायल पैड पर जाकर *99# डायल करना होगा |
- डायल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन के स्क्रीन पर विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के ऑप्शन दिखाई देंगे |
- उसके बाद आपको “Balance Enquiry” या “Check Balance” जैसे ऑप्शन का चयन करना होगा ( आमतौर पर इसके लिए एक नंबर दर्ज करना होता है ) |
- अगर आपने पहले *99# सेवा के लिए पंजीकरण नहीं किया है तो आपको पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है जिसमे आपके बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर का सत्यापनऔर MPIN बनाना शामिल हो सकता है |
- सफल प्रमाणीकरण के बाद आपके बैंक खाते का बैलेंस स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा |
बैंक के मोबाइल बैंकिंग ऐप या इंटरनेट बैंकिंग से
- बैंक बैलेंस चेक करने के लिए अगर आपने अपने बैंक की मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं के लिए पंजीकरण किया है तो आप इन प्लेट फॉर्म पर लॉगिन करके आसानी से अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते है | इसके लिए आधार नंबर की की प्रत्यक्ष आवश्यकता नहीं होती लेकिन खाता आधार से लिंक होना सामान्यतः केवाईसी के लिए महत्वपूर्ण है |
आधार सक्षम भुगतान प्रणाली के माध्यम से
- AEPS का उपयोग करके बैंक बैलेंस चेक करने के लिए आपको किसी बैंक मित्र, ग्राहक सेवा केंद्र या माइक्रो एटीएम सुविधा वाले अधिकृत AEPS सेवा प्रदाता के पास जाना होगा |
- वहां पर आपको अपना 12 अंको का आधार कार्ड नंबर बताना होगा और आपको अपने बैंक का नाम चुनना होगा |
- उसके बाद आपको बायोमेट्रिक सत्यापन करना होगा |
- सफल प्रमाणीकरण के बाद बैंक मित्र आपको आपके बैंक खाते का बैलेंस बता देगा या रसीद प्रदान करेगा |
उमंग ऐप का उपयोग करके
- उमंग ऐप भारत सरकार के द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सरकारी सेवाओं तक पहुंचने का एक एकीकृत मंच है | कुछ बैंक अपनी सेवाओं को उमंग ऐप के माध्यम से भी प्रदान करते है | जिसमे बैलेंस पूछ ताछ शामिल हो सकती है जिसके लिए आधार प्रमीणाकरण की आवश्यता हो सकती है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |