Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare 2026 : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare 2026 |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमे अपनी जानकारी को अपडेट रखना जरुरी होता है इसलिए अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड में अपडेट करना भी बहुत जरुरी है |

आगे आप आधार कार्ड से कोई भी सुविधा ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते है तो आपके लिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत आवश्यक होता है | अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट करना आजकल बहुत आसान हो गया है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी के आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा |
  2. आप यूआईडीएआई के वेबसाइट पर जाकर नजदीकी केंद्र का पता लगा सकते है |
  3. आधार सेवा केंद्र पर जाकर आधार अपडेट / करेक्शन फॉर्म को भरना होगा और इस फॉर्म में आपको अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा |
  4. इस फॉर्म के साथ आपको अपना आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र जैसे पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड सबमिट करना होगा |
  5. उसके बाद आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा और इसमें आपके फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन शामिल हो सकते है |
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको एक निर्धारित फ़ीस देना होगा |
  7. उसके बाद आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे आपके अपडेट रिक्वेस्ट का ट्रैकिंग नंबर होगा |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें ? 

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको my Aadhar के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज में आपको Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. अब आपको अपने क्षेत्र का चयन करके Proceed to Book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना होगा |
  4. उसके बाद आपको आधार अपडेट के ऑप्शन को चुनना होगा और फिर मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  5. ओटीपी वेरिफाई होने के बाद अपॉइंटमेंट डिटेल्स भरना होगा जैसे की नाम, आधार कार्ड नंबर आदि सभी जानकारी को भरने के बाद नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  6. उसके बाद आपको पर्सनल जानकारी को दर्ज करना होगा जैसे की आप आधार कार्ड में क्या परिवर्तन करवाना चाहते है |
  7. अब उस पेज में आपको मोबाइल नंबर वाले ऑप्शन पर क्लिक करके नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  8. मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको Date & Time को सेट करना होगा और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  9. उसके बाद आपको इस रसीद मिलेगी जिसमे आपकी सभी जानकारी जैसे की आपका नाम, मोबाइल अपडेट, समय और दिन आदि |
  10. इस रसीद को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लेना होगा और जिस तय तिथि पर आप आधार सेंटर जाएंगे उस रसीद को अपने साथ ले जाना होगा |
  11. इस प्रकार से आप आधार मोबाइल अपडेट करने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते है | जिस तिथि और समय पर आपने अपॉइंटमेंट बुक किए है उस समय आपको आधार सेंटर में जाना होगा |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें |

Leave a Comment