Aadhar Card Se Ayushman Card Kaise Banaye : आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?

Aadhar Card Se Ayushman Card Kaise Banaye |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों अयुशमन भारत योजना जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है | भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है | इसका उद्देश्य देश के आर्थिक रूप से कमजोर गर्व को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है | अगर आप भी अपना नया आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो अब यह काम बहुत आसान हो गया है | जिसे आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे |

Aadhar Card Se

आयुष्मान कार्ड क्या है ? 

आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य भारत के गरीब और पिछड़े परिवारों को स्वास्थ्य बिमा प्रदान करना है | इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों में इलाज करवाजने के लिए आपको 5 लाख तक का वित्तीय सुरक्षा कवच मिलता है | इस योजना का मुख्य दस्तावेज है जो आपको स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा लाभ लेने का अधिकार प्रदान करता है | अब आप इस कार्ड को बनाने के लिए लम्बी प्रक्रिया से गुजरने की बजाए सिर्फ अपने आधार कार्ड और कुछ अन्य दस्तावेजों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | इसके लिए न तो आपको किसी सरकार दफ्तर जाने की जरुरत है और नहीं किसी बिचौलिए की सहायता लेनी है |

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज 

अगर आप अपने आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो इसके लिए आपके पास जरुरी दस्तावेज होने चाहिए –

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. पहचान पत्र
  4. फोटो

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ? 

अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –

  1. आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद उसका होम पेज खुलकर आ जाएगा |
  3. अब इस होम पेज पर आपको Beneficiary को सेलेक्ट करना होगा और कैप्चा कोड को भरना होगा और फिर अपने मोबाइल नंबर के साथ ओटीपी सत्यापन करना होगा |
  4. उसके बाद आपको PM-JAY स्किम और अपने राज्य / जिला का चयन करना होगा और फिर Search By में आधार नंबर को चुनना होगा | परिवार के मुख्य सदस्य का आधार नंबर डालना होगा |
  5. जिस भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है उनके लिए Not Generated के सामने e-KYC पर क्लिक करना होगा |
  6. उसके बाद ओटीपी, फिंगरप्रिंट या आँखों के स्कैन के माध्यम से इसका सत्यापन करना होगा |
  7. परिवार के सदस्य का नाम, जन्मतिथि, परिवार के मुख्य सदस्य से संबंध और पिन कोड को दर्ज करना होगा और क्षेत्र और ब्लॉक का चयन करना होगा |
  8. उसके बाद कैमरे से फोटो का कैप्चर करना होगा और अपलोड कर देना होगा, अगर फोटो सही नहीं है तो फोटो दुबारा से कैप्चर करना होगा |
  9. सभी जानकारी सत्यापित करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  10. जब ई केवाईसी पुरा हो जाएगा तो 24 घंटे के बाद डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और ओटीपी सत्यापन के साथ आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करना होगा |
  11. इस प्रकार से आप आसानी से अपना आयुष्मान कार्ड आधार कार्ड के माध्यम से खुद से घर बैठे बना सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पुरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment