Aadhar Card Se UPI PIN Kaise Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये | दोस्तों यूपीआई जिसने बैंकिंग सेक्टर को एकदम से बदल कर रख दिया | पहले जहा नेफ्ट वगैरा से पैसा ट्रांसफर करने पर बहुत समय लगता था आज वही सेकेण्ड में ट्रांसफर और रिसीव किया जा सकता है |
आप यूपीआई के जरिए कोई भी नेशनल और इंटरनेशनल ट्रांसक्शन चुटकियो में कर सकते है | ऐसे में हर कोई फ़ोन पे, गूगल पे, पेटीएम, इत्यादि पर अपना बैंक खाता जोड़कर यूपीआई आईडी बनाना चाहते है पर उसके पास एटीएम कार्ड नहीं है वह सोचते है की बिना एटीएम के सिर्फ आधार कार्ड से यूपीआई पिन बनाना तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बता गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड से यूपीआई पिन बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से BHIM UPI Application को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस एप्लीकेशन को ओपन करना होगा |
- अब आपका जो मोबाइल नंबर आधार का बैंक खाते से लिंक है वह मोबाइल नंबर सिम का चयन करना होगा और उसके बाद आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका सिम सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन हो जाएगा |
- उसके बाद आपको बैंक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और क्लिक करते ही आपको + का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा तो अब आपको बैंक अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपका जिस बैंक में खाता खुला हुआ है उस बैंक का चयन करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- अब आपका बैंक खाता संख्या देखने को मिलेगा जस्ट उसके साइड में आपको सही का निशान मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा और अपनी सहमति देना होगा और उसके बाद आपका खाता संख्या यूपीआई से जुड़ जाएगा |
- उसके बाद आपको आधार नंबर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और फिर प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड के शुरू के 6 डिजिट का नंबर दर्ज करना होगा और उसके बाद आधार लिंक मोबाइल नंबर पर आधार ओटीपी प्राप्त होगा आपको उस ओटीपी को दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आप जो यूपीआई पिन सेट करना चाहते है वह यूपीआई पिन दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपका सफलतापूर्वक आधार यूपीआई पिन सेट हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन सेट कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी die है की आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन बना सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |