HDFC Bank Se Personal Loan Len : एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें ?

HDFC Bank Se Personal Loan Len

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों पैसो की जरुरत कब पड़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है ऐसी स्थिति में एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन एक शानदार ऑप्शन है | चाहे शादी के खर्चो की बात हो, पढाई, यात्रा,

HDFC Bank Se Personal Loan Len

मेडिकल खर्च या किसी अन्य व्यक्तिगत खर्च को पूरा करना हो एचडीएफसी बैंक का पर्सनल लोन आपकी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए सुविधाजनक तरीका है | अगर आप एचडीएफसी बैंक से लोन लेना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

एचडीएफसी बैंक से लोन लेने के लिए दस्तावेज 

अगर आप एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपके पास ये सभी दस्तावेज होने चाहिए जो की, इस प्रकार से है –

  1. पहचान प्रमाण / पता प्रमाण ( पासपोर्ट / मतदाता पहचान पत्र / ड्राइविंग लाइसेंस / आधार कार्ड की प्रति )
  2. पिछले 3 महीने का बैंक स्टेटमेंट
  3. नवीनतम फॉर्म 16 के साथ दो नवीनतम वेतन प्रति/ वर्त्तमान दिनांकित वेतन प्रमाण पत्र

एचडीएफसी बैंक से लोन लेने के लिए योग्यता 

  1. एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन लेने वाले आवेदक की आयु 21 साल से 60 साल के बिच होनी चाहिए |
  2. आवेदक की न्यूनतम नेट मंथली इनकम 50 हजार होना चाहिए और सिबिल स्कोर 720 या इससे अधिक होना चाहिए |
  3. आवेदक वेतनभोगी व्यक्ति या खुद का व्यवसाय करने वाला होना चाहिए और आवेदक को वर्त्तमान नौकरी में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए |
  4. स्वरोजगार के मामले में आवेदक के पास 5 साल का अनुभव होना आवश्यक है और यह लोन 3 महीने से लेकर 72 महीने के लिए दिया जाता है |

एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें ?

अगर आप एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को एचडीएफसी बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद होम पेज पर Borrow के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद आपको पॉपुलर लोन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा अब आपको सभी प्रकार का लोन देखने को मिल जाएगा |
  4. अब आपको Personal Loan के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको Apply Online के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  5. अब आपको अपनी एम्प्लॉयमेंट चयन करना होगा |
  6. अब अगर आप एचडीएफसी बैंक के खाताधारक है तो Yes पर क्लिक करना होगा अन्यथा No पर क्लिक करना होगा |
  7. क्लिक करने के बाद आपके सामने एचडीएफसी पर्सनल लोन अप्लाई करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
  8. अब इस एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा और सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद अंत में फ़ाइनल सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  9. जैसे ही सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपका सफलतापूर्वक एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |

Leave a Comment