Aadhar Card Me Mobile Number Link : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

Aadhar Card Me Mobile Number Link

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आज के समय में आधार कार्ड हमारी पहचान का सबसे जरुरी दस्तावेज बन गया है | बैंक से जुड़ काम हो, सरकारी योजना का लाभ लेना हो, नया सिम कार्ड खरीदना हो या किसी अन्य सेवा का उपयोग करना हॉग हर जगह आधार कार्ड की जरुरत पड़ती है | लेकिन अगर आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो कई सुविधाओं का लाभ उठाने में दिक्कते आ सकती है | अक्सर लोग ऐसे छोटे – छोटे कामो के लिए भी आधार सेवा केन्द्रो पर लंबी कतारों में घंटो खड़े रहने है जिससे समय और मेहनत दोनों की बर्बादी होती है | अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे |

Aadhar Card Me Mobile Number Link

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको Get Aadhar के सेक्शन में कई ऑप्शन देखने को मिलेंगे जिसमे से आपको Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपने शहर / राज्य का नाम चयन करना होगा Proceed to Book Appointment पर क्लिक करना होगा |
  4. अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए नया पेज खुलेगा जहां पर आपको मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी कोई एक जानकारी को दर्ज करना होगा और उसके बाद आपको Send OTP पर क्लिक करना होगा |
  5. उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करके ओटीपी सत्यापित करना होगा |
  6. ओटीपी सत्यापित होने के बाद Aadhar Card Updatation Form खुलकर आ जाएगा |
  7. अब इसमें मांगी गई जरुरी सभी जानकारी को दर्ज करना होगा और उसके बाद मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए मोबाइल ऑप्शन का चयन करके प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  8. प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपना वह मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा जो आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
  9. उसके बाद Save and Proceed के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
  10. उसके बाद जिस तिथि का आप अपॉइंटमेंट बुकिंग करना चाहते है आपको उस तिथि का चयन करना होगा |
  11. तिथि चयन होने के बाद आपको नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और जरुरी सभी जानकारी को दर्ज करके ऑनलाइन शुल्क भुगतान करना होगा |
  12. शुल्क भुगतान होने के बाद आपको अपॉइंटमेंट बुक स्लिप देखने को मिलेगा जिन्हे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है |
  13. अब इस स्लिप के साथ आपको अपने नजदीकी के जिस आधार केंद्र का चयन किया है उस केंद्र पर जाकर बिना भीड़ भाड़ के आसानी से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवाएं |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |

Leave a Comment