SBI Bank Se Personal Loan Kaise Le
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों अगर आपको अचानक से पैसो की जरुरत पड़ जाए तो अब आपको परेशान होने या किसी से मदद मांगने की जरुरत नहीं है | देश के सबसे भरोसेमंद बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने आपकी सहायता के लिए एक खास सुविधा प्रदान की है | अब आप सिर्फ 5 मिनट में 5 लाख रूपए तक का पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन ले सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

एसबीआई पर्सनल लोन का परिचय
एसबीआई पर्सनल लोन उन लोगो के लिए है जिन्हे अचानक से वित्तीय जरूरतों को पूरा करना होता है | चाहे आपको घर के किसी काम के लिए पैसे चाहिए हो, शादी का खर्च उठाना हो या किसी अन्य आपात स्थिति में मदद चाहिए हो यह लोन तुरंत आपको सहायता करता है |
एसबीआई बैंक से लोन लेने के लिए दस्तावेज
जो भी व्यक्ति एसबीआई पर्सनल लोन के लिए आवेदन करना चाहते है वह सभी व्यक्ति आवेदन करने से पहले नीचे बताए गए दतावेजो को पूर्ति करना होगा एसबीआई पर्सनल लोन लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- सैलरी स्लिप 3 महीने का
- जिस बैंक में आप सैलरी प्राप्त करते है उस बैंक का 3 महीने का स्टेटमेंट
एसबीआई बैंक से लोन लेने के लिए पात्रता
अगर आप एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए योग्यता को पूरा करना होगा, उसके बाद ही आप एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते है | एसबीआई पर्सनल लोन की योग्यता इस प्रकार से है –
- आवेदक एसबीआई खाता धारक होना चाहिए |
- एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन लेने वाले आवेदक की सैलरी कम से कम 15 हजार प्रति माह या उससे अधिक होना चाहिए |
- पर्सनल लोन लेने वाला आवेदक वेतन भोगी या स्वरोजगार होना चाहिए |
- आवेदक का भारतीय स्टेट बैंक खाता के साथ लेनदेन अच्छी होनी चाहिए और आवेदक का सिबिल स्कोर भी अच्छा होना चाहिए |
एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें ?
अगर आप एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को स्टेट बैंक के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- उसके बाद आपको अपने पसंद का भाषा सेलेक्ट करना होगा |
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर टाइप करना होगा तथा कैप्चा कोड को टाइप करना होगा और वेरिफाई करना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा तो आपको उस ओटीपी को टाइप करके वेरिफाई करना होगा |
- फिर आपको अपना अकाउंट नंबर टाइप करना होगा और कितना लोन चाहिए उतना पैसा टाइप करना होगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |