Aadhar Card Se Bank Balance Check : आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?

Aadhar Card Se Bank Balance Check | 

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड से आप घर बैठे ही अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते है | आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो आपकी पहचान के प्रमाण के रूप में उपयोग होता है | इसके अलावा आप आधार कार्ड का उपयोग अपने बैंक खाते में जमा धनराशि चेक करने के लिए भी कर सकते है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card

आधार डोरस्टेप सर्विस 

आधार कार्ड अपडेट जैसे मोबाइल नंबर अपडेट करना, नाम, पता आदि में सुधार के लिए अब आपको हमेशा आधार केंद्र जाने की जरुरत नहीं पैड सकती है | भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के डाकियो और अन्य बैंकिंग संवाददाता आपके घर आकर कुछ आधार सम्बन्धी सेवन जैसे मोबाइल नंबर अपडेट आदि प्रदान कर सकते है | यह सेवा धीरे – धीरे पुरे देश में विस्तारित की जा रही है | अधिक जानकारी और उपलब्धता के लिए आपको आईपीपीबी या यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते है |

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ? 

आधार कार्ड का उपयोग करके बैंक बैलेंस चेक करने के कई तरीके है जिनमे से कुछ प्रमुख निम्नलिखित है :-

USSD सेवा का उपयोग करके 

  1. सबसे पहले आप अपने मोबाइल फ़ोन के डायल पैड पर जाकर *99# डायल करना होगा | यह सेवा बिना इंटरनेट के भी  काम करती है |
  2. डायल करने के बाद आपके स्क्रीन पर विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के ऑप्शन दिखाई देंगे |
  3. “Balance Enquiry” या “Check Balance” जैसे ऑप्शन का चयन करना होगा ( आमतौर पर इसके लिए एक नंबर दर्ज करना होता है ) |
  4. अगर आपने पहले *99# सेवा के लिए पंजीकरण नहीं किया है तो आपको पंजीकरण प्रक्रिया पूरा करना पैड सकता है जिसमे आपके बैंक खाते में जुड़े मोबाइल नंबर का सत्यापन और MPIN बनाना शामिल हो सकता है |
  5. उसके बाद आपके खाते का बैलेंस स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा |

आधार सक्षम भुगतान प्रमाण ( AEPS ) के माध्यम से –

  1. AFPS का उपयोग करके बैंक बैलेंस चेक करने के लिए आपको किसी बैंक मित्र, ग्राहक सेवा केंद्र या माइक्रो एटीएम सुविधा वाले अधिकृत AEPS सेवा प्रदान के पास जाना होगा |
  2. उसके बाद आपको वहां अपने 12 अंको का आधार कार्ड नंबर बताना होगा और आपको अपने बैंक का नाम चयन करना होगा |
  3. उसके बाद आपको बायोमेट्रिक सत्यापन ( आमतौर पर फिंगरप्रिंट स्कैन ) करना होगा |
  4. सफल प्रमाणीकरण के बाद बैंक मित्र आपको आपके खाते का बैलेंस बता देगा या रसीद प्रदान करेगा |

निष्कर्ष – 

आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करें इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे आधार कार्ड के मदद से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment