SBI Yono App Personal Loan Kaise Le |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों अगर आप एसबीआई खाता धारक है और इंस्टेंट लोन की तलाश कर रहे है तो लोन लेने के लिए अब आपको बैंक शाखा में जाने की जरुरत नहीं है | आप अपने घर से ही एसबीआई योनो ऐप के जरिए पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते है |
एसबीआई ऐप के माध्यम से आप 15 लाख तक का तुरंत लोन ले सकते है और 5 सालो की अवधी तक ईएमआई का भुगतान कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
एसबीआई योनो ऐप से लोन लेने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- बैंक केवाईसी पूरी होनी चाहिए
एसबीआई योनो ऐप से लोन लेने के लिए पात्रता
- लोन के लिए आवेदन करने वाले आवेदक की आयु कम से कम 21 साल और अधिकतम आयु 58 साल होनी चाहिए |
- लोन तभी मिलता है जब बैंक को भरोसा हो की आप समय पर ईएमआई चूका सकेंगे | इसके लिए आपकी नियमित आय होनी जरुरी है | आप सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट या इनकम टैक्स रिटर्न दिखाकर अपनी आय का प्रमाण दे सकते है |
- अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे ज्यादा है तो आपको बेहतर ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना ज्यादा होगी | जिनका स्कोर कम होता है उन्हें या तो लोन मिलने में दिक्कत आ सकती है या फिर ज्यादा ब्याज देना पड़ सकता है |
- अगर आपका पहले से एसबीआई बैंक में बैंक खाता है तो लोन प्रक्रिया और भी तेज और आसान हो जाएगी | अगर आपका अकाउंट एसबीआई में नहीं है तो पहले आपको एसबीआई में अपना खाता खुलवाना होगा |
एसबीआई योनो ऐप से लोन कैसे लें ?
अगर आप एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से SBI Yono App को इंस्टॉल करना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस ऐप को ओपन करना होगा और यूजर नाम, पासवर्ड को डालकर लॉगिन कर लेना होगा |
- अब इस ऐप में आपको Loan का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा | उपलब्ध लोन के ऑप्शन में से आपको Personal Loan का चयन करना होगा |
- उसके बाद आपको अपनी जानकारी को सही से भरना होगा | लोन राशि और समय अवधी का चयन करना होगा |
- उसके बाद ओटीपी के माध्यम से सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करना होगा |
- अब आपको आवेदन को सबमिट करना होगा और उसके बाद आपके आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी |
- अगर आपने फॉर्म में सब कुछ सही भरा है तो जल्द ही आपको लोन अप्रूवल का मैसेज आ जाएगा और लोन की राशि आपके बैंक खाते में आ जाएगी |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |