India Post Payment Bank Se Loan Len |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों अगर आपको लोन लेने की जरुरत पड़ गई है और आप लोन लेना चाहते है तो आपको बता दें की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अपने ग्राहकों को 50 हजार से लेकर 40 लाख तक तक का लोन लेने का अवसर दे रहा है |
अगर आपको भी व्यक्तिगत लोन की तलाश है तो इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लोन के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अपने ग्राहकों को काफी कम ब्याज दर पर लोन की सुविधा उपलब्ध कराता है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लोन लेने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लोन लेने के लिए पात्रता
- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने वाला ग्राहक भारतीय नागरिक होना चाहिए |
- पर्सनल लोन लेने के लिए आपके पास आय का स्रोत होना चाहिए ताकि आप लोन के लिए योग्य मने जा सके |
- नौकरीपेशा और गैर – नौकरीपेशा दोनों प्रकार के आवेदक इस लोन के लिए आवेदन कर सकते है |
- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन लेने वाले आवेदक की आयु 18 साल से अधिक होना चाहिए और साथ ही यह सुनिश्चित करें की आपके पास लोन के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज मौजूद है |
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लोन कैसे लें ?
अगर आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- ऑफिशियल वेबसाइट का होम पेज ओपन होने के बाद आपको मेनू में बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे |
- अब यहां पर आपको Service Request के ऑप्शन पर क्लिक करके IPPB Customer, Non IPPB Customer में से किसी एक ऑप्शन को सेलेक्ट कर लेना होगा |
- अगर आपका खाता पोस्ट ऑफिस में खुला हुआ है तो आपको IPPB Customer वाले ऑप्शन को चुनना होगा |
- उसके बाद आपको Doorstep Banking के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको Personal Loan के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपके स्क्रीन पर पर्सनल लोन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको अपना नाम, पता, ईमेल, मोबाइल नंबर आदि जानकारी को भर लेना होगा |
- सभी जानकारी को सर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड को दर्ज करके एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर देना होगा |
- इतना सब करने के बाद IPPB Executive के द्वारा आपसे संपर्क किया जाएगा और वे आपको आगे की प्रक्रिया बता देंगे जिसे आपको फॉलो करना होगा |
- फिर आपका लोन अप्रूव्ड होते ही आपके बैंक खाते में लोन की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी |
ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें |