Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें ?

Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड आज के समय में भारतीय नागरिको के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज बन चूका है | इसका उपयोग विभिन्न सरकारी और निजी सेवाओं के लिए होता है | इसलिए आपके आधार कार्ड पर आपका मोबाइल नंबर लिंक करना जरूरी होता है | अगर आपको अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को लिंक करना है तो आप आसानी से कर सकते है क्योकि आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को myAadhar के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज में आपको Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद आपको अपने क्षेत्र का चयन करके Proceed to Book Appointment कके ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. उसके बाद आपको आधार अपडेट के ऑप्शन को चुने रहना है और फिर मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करके Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  5. ओटीपी वेरिफाई होने के बाद आपको अपॉइंटमेंट डिटेल्स भरना होगा जैसे की अपना नाम, आधार कार्ड नंबर आदि सभी जानकारी को भरने के बाद नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  6. उसके बाद आपको पर्सनल जानकारी को भरना होगा जैसे की आप आधार कार्ड में क्या परिवर्तन करवाना चाहते है |
  7. उस पेज में आपको मोबाइल नंबर वाले ऑप्शन में टिक करके नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  8. मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको Date & Time को सेट करना होगा और उसके बाद आपको नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  9. अब आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे आपकी सभी जानकारी जैसे की नाम, समय और दिन, मोबाइल अपडेट आदि |
  10. अब इस रसीद को आपको डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लेना है और जिस तय तिथि पर आप आधार सेंटर जाएंगे उस रसीद को अपने साथ ले जाना होगा |
  11. इस प्रकार से आप मोबाइल अपडेट करने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते है | ध्यान दे जिस तिथि और समय पर आपने अपॉइंटमेंट बुक किए है उस समय आपको आधार सेंटर में मौजूद होना होगा |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें ? 

  1. सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा | आप यूआईडीएआई के वेबसाइट पर जाकर नजदीकी केंद्र का पता लगा सकते है |
  2. आधार सेवा केंद्र पर जाकर आधार अपडेट / करेक्शन फॉर्म भरना होगा और इस फॉर्म में आपको अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा |
  3. फॉर्म के साथ आपको अपना आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र जैसे पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड आदि सबमिट करना होगा |
  4. उसके बाद आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा और इसमें आपके फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन शामिल हो सकते है |
  5. मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको एक निर्धारित फ़ीस देनी होगी |
  6. उसके बाद आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे आपके अपडेट रिक्वेस्ट का ट्रैकिंग नंबर होगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को लिंक करवा सकते है |

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |

Leave a Comment