Ayushman Card Aadhar Card Se Banaye
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों आयुष्मान भारत कार्ड योजना एक ऐसी योजना है जिसके अंतर्गत गरीब परिवार आते है उसके लिए इस योजना को सरकार ने शुरू की है | आयुष्मान कार्ड गोल्डन कार्ड के नाम से भी जाना जाता है | इस योजना के तहत लाभुकों को 5 लाख तक का फ्री इलाज करवाने की सुविधा मिलती है | आज के समय में हर
कोई बीमारी के इलाज के लिए काफी पैसे खर्च करते है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है जो बीमारी के इलाज के लिए पैसे खर्च नहीं कर पाते है ऐसे लोगो के लिए सरकार ने आयुष्मान कार्ड भारत योजना शुरू की है | इस योजना से लाभुक को बीमारी को इलाज करवाने में काफी मदद मिलती है इस योजना का मुख्य उद्देश्य है भारत में सभी को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है | अगर आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे |
आयुष्मान कार्ड क्या है ?
आयुष्मान कार्ड भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य बिमा कार्ड है | इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब लोगो और असहाय लोगो के लिए सस्ती और उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है | आयुष्मान कार्ड हमें अच्छी तरह से सुरक्षित करता है और हमें अस्पतालों में सस्ती उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराता है |
आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?
- आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा |
- उसके बाद आपको वहां सर्च ऑप्शन पर क्लिक करके Ayushman App को सर्च करना है और आपको इस ऐप को इंस्टॉल कर लेना है |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस ऐप को ओपन करना होगा और Login Section में जाकर Beneficiary के ऑप्शन को चुनना होगा |
- उसके बाद आपको आधार बेस्ड ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा, इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और ओटीपी के जरिए सत्यापन करना है |
- सत्यापन करने के बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुलेगा जिसमे आपकी व्यक्तिगत जानकारी और आपके परिवार के सदस्यों का विवरण दिखाई देगा |
- अब यहां पर आपको अपने आधार कार्ड का डिटेल्स दर्ज करना है और फिर सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- अब आपके राशन कार्ड से जुड़े सभी सदस्यों की जानकारी सामने आएगी | अब जिस सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनाना है उसके नाम के आगे Action के तहत E-KYC का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद आपके समने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा, इसमें सभी आवश्यक जानकारी को सही से भरना होगा |
- अब आपको लाइव फोटो अपलोड करना होगा |
- उसके बाद ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन करना है और अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड तैयार हो जाएगा जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने – अपने परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बना सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है और 5 लाख तक का फ्री में इलाज करवा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |