Paytm Se Personal Loan Kaise Le
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की पेटीएम से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों अगर आपको पैसो की बहुत ज्यादा आवश्यकता है और पैसो को लेकर काफी परेशान हो गए है और ऐसी स्थिति में कोई भी आपके आसपास के व्यक्ति आपको लोन नहीं दे रहे है तो अब पेटीएम एप्लीकेशन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है | पेटीएम एप्लीकेशन के माध्यम से तुरंत 5 लाख तक का पर्सनल लोन अभी मिल रहे है | अगर आपको पेटीएम एप्लीकेशन से लोन लेना है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

पेटीएम से लोन लेने के लिए पात्रता
किसी भी बैंक में जब हम लोन के लिए आवेदन करते है तो उससे पहले हमें लोन के लिए कुछ शर्तो का पालन करना होता है | पेटीएम ऐप से लोन लेने के लिए शर्ते हमें निम्नलिखित बताई है :-
- पेटीएम से पर्सनल लोन लेने वाला आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए क्योकि NRI को पेटीएम लोन नहीं देता है |
- पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदक की आयु 21 साल से लेकर 60 साल के बिच होनी चाहिए |
- लोन के लिए मौके बढ़ाने के लिए आपके पास आय का कोई स्रोत जरूर होना चाहिए |
- आवेदनकर्ता की सैलरी कम से कम 25 हजार होनी जरुरी है और आवेदक की अधिकतम ईएमआई की राशि आपके इनकम की 65% होनी चाहिए
पेटीएम से पर्सनल लोन कैसे लें ?
अगर आप पेटीएम से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- पेटीएम से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से पेटीएम एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपनी सभी जानकारी को दर्ज करके पूर्ण रूप से पेटीएम एप्लीकेशन को चालू कर लेना होगा |
- चालू करने के बाद पेटीएम एप्लीकेशन ओपन होगा और उसके बाद आपको इसका डैशबोर्ड देखने को मिलेगा |
- पेटीएम के डैशबोर्ड में Loan and Credit Cards के ऑप्शन में Personal Loan का ऑप्शन देखने को मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा |
- उसके बाद पर्सनल लोन आवेदन करने के लिए Get it Now के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद लोन आवेदन करने के लिए आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा तो इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई जरुरी सभी जानकारी को दर्ज करना होगा |
- जरुरी सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपके दस्तावेज अनुसार आपको लोन अप्रूवल अमाउंट राशि देखने को मिल जाएगा |
- अब इस लोन अमाउंट राशि को अपने जरुरत अनुसार लोन अमाउंट राशि का चयन करना होगा |
- उसके बाद लोन प्राप्त करने के लिए आधार ई केवाईसी पूरा करना होगा और लोन एग्रीमेंट ही ई साइन करके आसानी से लोन का आवेदन करना होगा |
- लोन आवेदन करने के बाद लोन अप्रूवल अमाउंट राशि आपके बैंक खाते में क्रेडिट कर दिया जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से पेटीएम से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की पेटीएम से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही पेटीएम से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |