SBI Yono App Se Personal Loan Le
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों अगर आप एसबीआई बैंक के खाता धारक है और इंस्टेंट लोन की तलाश कर रहे है तो लोन लेने के लिए अब आपको बैंक शाखा में जाने की जरुरत नहीं है | आप अपने घर से ही एसबीआई योनो ऐप के जरिए पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते है | एसबीआई योनो ऐप के माध्यम से आप 15 लाख रूपए तक का तुरंत लोन ले सकते है और 5 सालो की अवधी तक ईएमआई का भुगतान कर सकते है | आवेदन पर अप्रूवल मिलने के बाद 10 से 15 मिनट के अंदर लोन राशि आपके बैंक खाते में आ जाएगी | एसबीआई पर्सनल लोन लेने का यह तेज और सुविधाजनक तरीका है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें ?
अगर आप एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से एसबीआई योनो एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना है |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस एप्लीकेशन को ओपन करना होगा |
- ओपन करने के लिए आपको मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग तथा अन्य जानकारी उपलब्ध करके एसबीआई योनो एप्लीकेशन को पूर्ण रूप से खाते स्वरुप ओपन करें |
- अब आपको ऊपर 3 लाइन का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है |
- उसके बाद आपको Loans के ऑप्शन पर क्लिक करना है और उसके बाद आपको Personal Loan के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- पर्सनल लोन के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद Xpress Credit Loan ऑप्शन के साथ Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एलिजिबल लोन अमाउंट देखने को मिल जाएगा |
- अब आपको अपने अनुसार लोन अमाउंट का चयन करना है और नेक्स्ट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- अब आपके जिस अकाउंट में पैसा भेजा जाएगा वह खाता संख्या आपको देखने को मिल जाएगा और अब आपको अपने खाता का चयन करना है और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपको अपना लोन ईएमआई डेट सेलेक्ट करना है और टर्म एंड कंडीशन को सेलेक्ट करके नेक्स्ट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपका Loan Preview देखने को मिल जाएगा जिनमे सभी जानकारी को सही से चेक कर लेना होगा और नेक्स्ट के ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपका सफलतापूर्वक लोन के लिए आवेदन हो जाएगा और Congratulations लिखा हुआ आ जाएगा |
- अंत में कुछ देर बाद आपको खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से भी लोन अमाउंट क्रेडिट का मैसेज प्राप्त हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |